होम / न्यूज / जीवन शैली / Paneer Pizza Recipe: पनीर पिज्जा देखते ही बच्चों के खिल उठेंगे चेहरे, इस तरह बनाएं
पनीर पिज्जा रेसिपी (Paneer Pizza Recipe): स्ट्रीट फूड के तौर पर हमारे यहां पिज्जा भी काफी पसंद किया जाने लगा है. मार्केट से एक कदम आगे बढ़कर पिज्जा अब घर पर भी बनाकर खाया जाने लगा है. बच्चों को खासतौर पर पिज्जा काफी पसंद आता है. पिज्जा की वैसे तो कई वैराइटीज काफी फेमस हैं लेकिन पनीर पिज्जा (Paneer Pizza) काफी लोकप्रिय होने के साथ ही स्वाद में भी लाजवाब है. अगर बच्चों के साथ पिज्जा परोस दिया जाए तो उनके खिले चेहरे उनकी खुशी को साफ बयां करते नजर आते हैं.

आप भी अगर अपने बच्चों के लिए पनीर पिज्जा बनाकर खिलाना चाहते हैं और अब तक कभी इस रेसिपी को घर पर ट्राई नहीं किया है तो हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप स्वादिष्ट पनीर पिज्जा बना सकते हैं.
Make Tawa Pizza At Home With Slices Of Bread, Children Will Love Its Fun Taste
पनीर पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें दूध डालकर उसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें. जब दूध गुनगुना हो जाए तो उसमें चीनी डाल दें और ड्राई यीस्ट डालकर गैस बंद कर दें. इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें. अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें आटा डाल दें. अब यीस्ट वाला दूध डालते हुए नरम आटा गूंद लें. इसके बाद आटे को एयर टाइट कंटेनर में डेढ़-दो घंटे के लिए अलग रख दें.
अब पनीर ले और उसके एक इंच के टुकड़े कर लें. अब पनीर के टुकड़ों को दही में लपेट कर एक बाउल में रख दें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें. इसके बाद 10 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें. तय समय के बाद आटा लेकर उसे एक बार फिर अच्छे से मसल लें. इसमें चुटकी भर नमक डालकर मिला लें.
अब कड़ाही में पिज्जा बनाने के लिए कड़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें. इसमें स्टैंड रखकर ऊपर हल्का सा तेल लगाकर एल्यूमिनियम की प्लेट रख दें. अब आटे को लें और उसे हथेलियों से दबाते हुए मोटा गोल बेस तैयार कर लें. इसे प्लेट में रख दें और ऊपर से ढककर मीडियम आंच में 10 मिनट तक पकने दें.

Healthy Pizza Recipe
जब बेस सिक जाए तो उसके ऊपर पिज्जा सॉस लगा दें. इसके बाद मैरिनेट किया पनीर, टमाटर स्लाइस, स्वीट कॉर्न, चिली फ्लेक्स और कटी शिमला मिर्च डालकर ऊपर से कद्दूकस किया चीज, काली मिर्च का पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर पिज्जा को फिर पकाने के लिए रख दें. अब धीमी आंच पर लगभग आधा घंटे तक पनीर पिज्जा को पकने दें. अब आपका स्वादिष्ट पनीर पिज्जा बनकर तैयार हो चुका है. इसे सॉस के साथ सर्व करें.होम / न्यूज / जीवन शैली / Bread Pizza Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं बच्चों का पसंदीदा ब्रेड पिज्जा, मिनटों में हो जाएगा तैयार
ब्रेड पिज्जा रेसिपी (Bread Pizza Recipe): ब्रेड पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. ब्रेकफास्ट के तौर पर हो या स्नैक्स के तौर पर ब्रेड पिज्जा को काफी पसंद किया जाता है. बाजार में मिलने वाला पिज्जा तो आपने भी कई बार खाया होगा लेकिन ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza) का स्वाद अगर नहीं लिया है तो इसे घर पर बनाकर खा सकते हैं. अगर आप ऐसे जैसा नाश्ता कर करके भी अगर बोर हुो चुके हैं और बच्चों की डिमांड पर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ब्रेड पिज्जा को बना सकते हैं. ये रेसिपी मिनटों में ही तैयार हो जाती है. इसे बनाना भी काफी सरल है.

मिनटों में ब्रेड पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में टमाटर सॉस, चिली फ्लेक्स, चिली सॉस और हर्ब्स का मिश्रण लेकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. आपका पिज्जा सॉस बनकर तैयार है. अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर तैयार किया पिज्जा सॉस लगाएं. आप अगर दुकान से रेडीमेड पिज्जा सॉस खरीदकर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं.
Veg Paneer, Baby Corn Pizza Recipe By Sonal Dharmik Parate In Hindi At Betterbutter
अब ब्रेड स्लाइस के ऊपर बारीक कटा टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न की टॉपिंग कर दें. इसके बाद इसके ऊपर अच्छी तरह से मोज़रेला चीज को डालें. आप चाहें तो इस पर अपनी पसंद का चीज भी डाल सकते हैं. इसके बाद इस पर चिली फ्लेक्स और हर्ब्स का मिश्रण भी डाल दें.

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तवा गर्म हो रहा है तो उसी दौरान तवे पर अच्छी तरह से ब्रश की मदद से बटर लगा दें. इसके बाद ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और उसे ढंक दें. इसके बाद ब्रेड पिज्जा को तब तक पकाएं जब तक कि चीज पिघल ना जाए. जब पिज्जा अच्छे से बेक हो जाए तो उसे एक प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे ब्रेड स्लाइस तैयार कर लें. नाश्ते के लिए आपका स्वादिष्ट ब्रेड पिज्जा बनकर तैयार हो गया है.
अब ब्रेड स्लाइस के ऊपर बारीक कटा टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न की टॉपिंग कर दें. इसके बाद इसके ऊपर अच्छी तरह से मोज़रेला चीज को डालें. आप चाहें तो इस पर अपनी पसंद का चीज भी डाल सकते हैं. इसके बाद इस पर चिली फ्लेक्स और हर्ब्स का मिश्रण भी डाल दें.

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तवा गर्म हो रहा है तो उसी दौरान तवे पर अच्छी तरह से ब्रश की मदद से बटर लगा दें. इसके बाद ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और उसे ढंक दें. इसके बाद ब्रेड पिज्जा को तब तक पकाएं जब तक कि चीज पिघल ना जाए. जब पिज्जा अच्छे से बेक हो जाए तो उसे एक प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे ब्रेड स्लाइस तैयार कर लें. नाश्ते के लिए आपका स्वादिष्ट ब्रेड पिज्जा बनकर तैयार हो गया है.
0 Response to "Baby Pizza Recipe In Hindi"
Posting Komentar